logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डस्टबिन में जले कचरे से फैल रहा जहरीला धुआं

झालावाड़| शहर के बस स्टैंड पर कचरा जलाया जा रहा है। इसके चलते चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि कई बार नगरपरिषद में शिकायत की, लेकिन इस समस्या को कोई नहीं दिखवा रहा है। बस स्टैंड निवासी जयपाल यादव ने बताया कि लोग डस्टबिन में कचरा डालते हैं और इसी में आग लगा दी जाती है। इससे यहां आसपास रहवासियों के घरों में यह धुआं जाता है। काफी दिक्कतें हो रही हैं। बार बार पानी डालकर इस धुएं को बुझाना पड़ता है। यहां कचरा पात्र में कचरा नहीं जलाए जाने के लिए नगरपरिषद के अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है।

Aima media jhalawar

5
331 views

Comment