logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मऊ बोरदा में गहराया पेयजल की समस्या: चार दिन से मोटर पंप खराब, पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप

मऊ बोरदा ग्राम पंचायत में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। जल जीवन मिशन के तहत स्थापित मोटर पंप पिछले चार दिनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण गांव में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
नलों में पानी न आने से ग्रामीणों को दूर-दराज के कुओं और अन्य जल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। तपती गर्मी में पानी के लिए प्रतिदिन संघर्ष करना पड़ रहा है, जिससे विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम रजतकुमार विजयवर्गीय ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने पीएचईडी विभाग और ग्राम पंचायत को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द खराब मोटर पंप को ठीक करवाकर गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए।
ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में उन्हें ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

Aima media jhalawar

6
602 views

Comment