सीनियर सिटीजन पेंशनर्स का रोमांचकारी क्रिकेट मैच सम्पन्न
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन गोरखपुर के तत्वाधान में सीनियर सिटीजंस पेंशनर्स का एक रोमांचक क्रिकेट मैच रेल विहार फेज 3 ग्राउंड, रामगढ़ ताल गोरखपुर में दि.18 अप्रैल को रेल विहार 3 शाखा बनाम जटेपुर शाखा, राप्ती नगर शाखा बनाम बिछिया शाखा, जाफरा बाजार शाखा बनाम बक्शीपुर शाखा के बीच खेला गया। 19 अप्रैल को बिछिया शाखा बनाम जाफरा बाजार शाखा सेमी फाइनल जिसमें जाफराबाजार शाखा टीम विजेता रही। पुनः रेल विहार 3 शाखा बनाम जाफरा बाजार शाखा फाइनल हुआ जिसमें संयुक्त रूप से दोनों टीम को विजेता घोषित किया गया।
स्वर्गीय विद्यावती पाण्डेय स्मृति कप संयुक्त रुप से विजेता टीमों के कप्तान श्री एस. पी. सिंह (रेल विहार फेज 3) एवं अरुण कुमार सरखेल (जाफराबाजार)को दिया गया तथा प्रोत्साहन कप बिछिया शाखा, बक्शीपुर शाखा, जटेपुर शाखा एवं राप्ती नगर शाखा, को मुख्य अतिथि श्री अमिय रमण तथा विशिष्ट अतिथि श्री पी एस पाण्डेय ने कार्यकारी अध्यक्ष श्री डी एम त्रिपाठी, उपाध्यक्ष श्री सुभाष चौधरी, महामंत्री श्री मुन्नी लाल गुप्ता,महामंत्री (संगठन) श्री भानु प्रकाश नारायण,महामंत्री (हित) श्री पुरुषोत्तम सिंह की उपस्थिति में प्रदान किया।मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जाफराबाजार के श्री अजय दूबे एवं बेस्ट बालर का पुरस्कार रेल विहार फेज 3 के श्री प्रमोद सिंह को दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि यह क्रिकेट मैच एक अनूठा प्रयोग है जिसमें सेवानिवृत्ति सीनियर सिटीजंस ने पूरे जोश के साथ भाग लिया जो अन्य शाखाओं के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने अभी बताया की वाराणसी मंडल की टीम तथा बस्ती मंडल की टीम भी अगले मैच में खेलेगी। इतना ही नहीं सीनियर सिटीजंस महिलाओं की क्रिकेट टीम भी इस मैच में खेलने के लिए आतुर है।विशिष्ट अतिथि श्री पी एस पाण्डेय ने कहा कि इस मैच की गोरखपुर में शुरुआत पूरे देश के सीनियर सिटीजन एस के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण है जिससे वे लाभान्वित होंगे।
कार्यकारी अध्यक्ष श्री देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने मैच के आयोजक सत्य प्रकाश सिंह एवं टीम, केन्द्रीय पदाधि कारियो तथा दर्शकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिनके तालियों से मैच रोमांचक बना रहा। इस आयोजन के लिए लखनऊ मंडल वाराणसी मंडल इज्जत नगर मंडल आदि के पदाधिकारी ने शुभकामनाएं व्यक्त की है।