logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेजतर्रार IAS निधि गुप्ता वत्स बनीं फतेहपुर की नई डीएम, प्रशासन में दिखेगा एक्शन मोड

फतेहपुर संवाददाता।
उत्तर प्रदेश सरकार के हालिया प्रशासनिक फेरबदल के बाद फतेहपुर जिले को नई जिलाधिकारी मिल गई हैं। वर्ष 2015 बैच की तेजतर्रार आईएएस अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जिले की कमान संभाल ली है। अमरोहा में अपने सख्त प्रशासनिक तेवर और त्वरित निर्णय क्षमता के लिए चर्चित रहीं निधि गुप्ता वत्स से अब फतेहपुर की जनता को बेहतर प्रशासन और तेज विकास की उम्मीदें हैं।
क्या बदलेगा फतेहपुर में?
नई जिलाधिकारी अपनी ‘क्विक डिसीजन’ मेकिंग और सख्त कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। अमरोहा में उन्होंने भ्रष्टाचार और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर लगातार कार्रवाई कर प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया था। माना जा रहा है कि फतेहपुर में भी प्रशासन जल्द ही एक्शन मोड में नजर आएगा।
फील्ड पर रहने वाली अधिकारी
निधि गुप्ता वत्स कार्यालय तक सीमित रहने के बजाय सीधे मौके पर पहुंचकर कार्यों की हकीकत जांचने के लिए जानी जाती हैं। सड़क, नाली और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर उनकी सख्ती पहले ही चर्चा में रह चुकी है। घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने वाले ठेकेदारों पर उनकी पैनी नजर रहती है।
सफाई व्यवस्था और सिस्टम पर फोकस
जिले की सफाई व्यवस्था, सरकारी दफ्तरों की समयबद्ध कार्यप्रणाली और जनसेवा को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल माना जा रहा है। नगर निकायों की सफाई व्यवस्था की सीधी मॉनिटरिंग के संकेत भी मिल रहे हैं।
अमरोहा का चर्चित मामला
अमरोहा में नाला निर्माण की शिकायत मिलने पर उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर फीता डालकर पैमाइश कराई थी। इस कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया था और कई जिम्मेदारों पर कार्रवाई हुई थी।
इन व्यवस्थाओं में आएगी तेजी
-लंबित विकास परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा कराने पर जोर।
-जनसुनवाई में शिकायतों का त्वरित निस्तारण।
-नगर पालिका व नगर पंचायतों की सफाई व्यवस्था की निगरानी।
-प्रशासन और पुलिस के बेहतर तालमेल से कानून व्यवस्था मजबूत करना।
अमरोहा से फतेहपुर तक
बताया जा रहा है कि अमरोहा में बेहतर प्रशासनिक प्रदर्शन और सख्त कार्यशैली को देखते हुए शासन ने उन्हें फतेहपुर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, निवर्तमान जिलाधिकारी को शासन ने नई तैनाती दे दी है।
नई जिलाधिकारी के आगमन से जिले में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ने और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

0
135 views

Comment