logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत बड़वारा में हुआ सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन, 99 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

🔳मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बड़वारा में हुआ सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन, 99 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

🔳कटनी - जनपद पंचायत बड़वारा परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल 100 जोड़ों का चयन किया गया था, जिनमें से 99 जोड़े कार्यक्रम में उपस्थित होकर विवाह बंधन में बंधे, जबकि 1 जोड़ा अनुपस्थित रहा।

कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और सद्भाव का सुंदर उदाहरण देखने को मिला, जहां 99 जोड़ों में से 98 जोड़ों का विधिवत हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न हुआ। वहीं 1 जोड़े का निकाह मुस्लिम परंपरा के अनुसार कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह रहे। उनके साथ जनपद पंचायत बड़वारा की अध्यक्ष श्रीमती सुधा जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री रामसेवक दुबे, मंडल अध्यक्ष श्री अजय सोनी, श्री अनुराग गुप्ता एवं श्री विजय गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहे।

इसके अलावा ग्राम पंचायत बड़वारा की सरपंच श्रीमती सुनैना बाई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रभावती तेकाम, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत सिंह परिहार, खंड पंचायत अधिकारी श्री उदयभान सिंह दाहिया, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री उदयराम बैगा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अजीत सिंह ने किया। आयोजन स्थल पर विवाह की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। जिससे नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। इस तरह के सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में समानता, भाईचारे और सामूहिकता की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

30
1059 views

Comment