logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्य सेवा एवं वन राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

राज्य सेवा एवं वन राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर के निर्देशानुसार राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 दिनांक 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 02ः15 बजे से 04ः15 बजे तक जिला मुख्यालय मुरैना के 08 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा संपन्न कराने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर परीक्षा के नोडल एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार माहौर ने बताया कि 8 परीक्षा केन्द्रों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। जिनमें शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अंबाह रोड़ बड़ोखर के लिए तहसीलदार मुरैना श्री उमेश अवस्थी, शासकीय जी.डी. जैन हायर सेकेण्डरी स्कूल मुक्तिधाम रोड़ बड़ोखर के लिए प्रभारी तहसीलदार मुरैना सुश्री ज्योति लाक्षाकार, शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक 02 पानी की टंकी के पास गणेशपुरा के लिए नायब तहसीलदार मुरैना श्रीमती मोहिनी साहू, शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक 01 मुरैना के लिए नायब तहसीलदार मुरैना श्रीमती रेखा कुशवाह, शासकीय एक्सीलेंस पीजी कॉलेज न्यू बिल्डिंग मुरैना के लिए प्रभारी तहसीलदार मुरैना श्री आशीष यशवाल, शासकीय एमएलबी कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल गर्ल्स स्कूल रोड़ मुरैना के लिए प्रभारी नायब तहसीलदार मुरैना श्री हरिविलास बिसारिया, शासकीय आईटीआई एबी रोड़ टेकरी नूरावाद के लिए तहसीलदार बानमौर श्रीमती कल्पना कुशवाह और अशासकीय सेंट मेरी स्कूल एबी रोड़ पीपरीपुरा, मुरैना के लिए नायब तहसीलदार बानमौर श्री राजेन्द्र मौर्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
इनके अलावा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती लक्ष्मी निगम और नायब तहसीलदार बानमौर श्री आनंद
यादव को रिजर्व दल में नियुक्त किया है।

70
1284 views

Comment