Patna
पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एजी कॉलोनी में 14 मार्च को बुजुर्ग शिव कुमार यादव पर हुई फायरिंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने उनके बेटे दीपक कुमार और ससुर मिथलेश यादव समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सचिवालय एसडीपीओ 2 साकेत कुमार के नेतृत्व वाली एसआईटी की जांच में सामने आया कि करीब 5 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति और जमीन की बिक्री के पैसों को लेकर उपजे विवाद के कारण बेटों ने अपने पिता की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी दीपक की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो देसी कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद कर ली है, जबकि इस साजिश में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।