logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

द्वितीय झारखण्ड राज्य मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप फाइनल सफलतापूर्वक सम्पन्न

रांची, 19 अप्रैल 2026 — झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय झारखंड स्टेट मिक्स बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2026 आज क्रीड़ा ग्राम स्थित बॉक्सिंग हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी श्री शशि वर्मा जी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

समापन समारोह सायं 6 बजे सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व खेल मंत्री श्री बंधु तिर्की जी शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरी लगन और मेहनत के साथ अभ्यास करें तथा रांची और झारखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर वे हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद इबरार कुरैशी ने सभी अतिथियों को बुके, मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रवीण तिवारी, हाफिजुल रहमान, निगार सुल्ताना, रेनू देवी, जगदीश सिंह “जग्गू”, विजय कुमार लिम्बू, डॉली सिंह, जमील अंसारी, शकील अंसारी, सुनील प्रसाद, कलीम खान, सनाउल्लाह अंसारी, सिंटू कुमार एवं विनीत तिर्की उपस्थित रहे। सभी विशिष्ट अतिथियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा मोमेंटो एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

इस चैम्पियनशिप में रांची, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, बोकारो एवं धनबाद जिलों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता अत्यंत रोमांचक एवं सफल रही।

इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से दीपक वर्मा, आरती कुमारी, सोनू साहू, नूर खान, सोनिया सिंह, लक्ष्मी कुमारी, कंचन कुमारी, शिवदत्त लोहरा, साक्षी कुमारी एवं करिश्मा कुमारी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

30
1092 views

Comment