logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़ी खबर | आमस थाना क्षेत्र में कुर्की की कार्रवाई

आमस से दीपक की रिपोर्ट :-
गया जिले के आमस थाना कांड संख्या 120/25, धारा 103(1) BNS के तहत नामजद अभियुक्त जय प्रकाश चौधरी (पिता: दिनेश चौधरी, ग्राम: लेंबुआ बहेरा) के घर पर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों अखिलेश कुमार और प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। कई बार नोटिस और वारंट जारी होने के बावजूद भी उसने आत्मसमर्पण नहीं किया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर यह सख्त कार्रवाई की गई।
उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य फरार आरोपियों पर दबाव बनाना और कानून का पालन सुनिश्चित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि अभियुक्त जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो आगे और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉 आमस थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

244
6928 views

Comment