27 अप्रैल को कृषि आदान व्यापारियों का एक दिन का देशव्यापी बंद*
बरगी में भी बंद रहेंगे प्रतिष्ठान
बरगी -देश के खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों के राष्
बरगी -देश के खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आव्हान पर 27 अप्रैल 2026 को देश के समस्त खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों के साथ बरगी के खाद बीज विक्रेता एक दिन के सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनमोहन कलन्त्री ने बताया कि खाद ,बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लगातार राज्य एवं केंद्र सरकारो के सामने उठाए जाने के बाद भी निराकरण नहीं किए जाने के विरोध में महाराष्ट्र राज्य संगठन (माफड़ा) द्वारा 27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन बंद का आवाहन किया गया है । उसके समर्थन में देश के सभी राज्यों में खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे ।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संजय रघुवंशी ने बताया कि जिन मुद्दो को लेकर यह सांकेतिक हड़ताल की जा रही है उनमें
उर्वरकों में डीलर मार्जिन को डेढ़ प्रतिशत से बढ़कर कम से कम 8% किया जानाभारत सरकार की नीति के अनुसार रिटेलर के गोदाम तक FOR उर्वरकों की पहुंच उपलब्ध करवाना खाद बीज एवं कीटनाशक के सैंपल फेल होने पर निर्माता एवं उत्पादक कंपनियों पर कार्रवाई करना एवं व्यापारी को गवाह के रूप में प्रस्तुत करना साथी पोर्टल के माध्यम से लागू के लिए जाने वाली बीज विक्रय योजना को उत्पादक कंपनियां तक ही सीमित रखना निर्माता कंपनियों द्वारा उर्वरकों के साथ की जा रही अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग को पूर्ण रूप से बंद करना
देश में लागू की जा रही ई टोकन प्रणाली को स्थगित करना
आदि अनेक मुद्दों पर लगातार संवाद किए जाने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं होने के कारण उपरोक्त एकदिवसीय हड़ताल अभी सांकेतिक रूप से की जा रही है जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम प्रत्येक तहसील, विकासखंड एवं जिला स्तर पर बंद करके जुलूस निकाल कर ज्ञापन दिए जाएंगे और यदि एक माह में इन समस्याओं पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो आगामी खरीफ सीजन के पूर्व अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भी की जा सकती है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मानसिंह राजपूतके साथ साथ बरगी ब्लॉक आदान विक्रेता संघ के अध्यक्ष विकास खन्ना ने भी प्रदेश के समस्त खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों से अपील की है कि वह 27 अप्रैल को 1 दिन के बंद के आह्वान में पूर्ण रूप से सहयोग करें एवं अपने कृषि आदान व्यापार को भविष्य में जिंदा रखने का जो प्रयास और इंडिया संगठन द्वारा किया जा रहा है