logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट। दमोह जिले में अव्वल रहा नरसिंहगढ़ का DAV ज्ञानोदय विधा मंदिर।

*दमोह जिले में डीएवी ज्ञानोदय विद्या मंदिर का दबदबा, जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया; नंदिनी श्रीधर 98.6% अंकों के साथ जिले में अब्बल रहीं*

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणामों में स्थानीय डीएवी ज्ञानोदय विद्या मंदिर, नरसिंहगढ़ के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। सत्र 2025-26 के परीक्षा फल में संपूर्ण जिले में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए । विद्यालय ने समग्र रूप से मध्य प्रदेश जोन-सी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।साथ ही विद्यालय की छात्रा नंदिनी श्रीधर ने भी 98.6% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में, बल्कि संपूर्ण दमोह जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और नगर का गौरव बढ़ाया है।
परीक्षा परिणामों के अनुसार, नंदिनी श्रीधर 98.6% के साथ शीर्ष पर रहीं। वहीं नमन उपाध्याय और प्रांशु पटेल ने 96.8% अंक साझा कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अपूर्वा श्रीवास्तव 95.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस वर्ष विद्यार्थियों ने कठिन विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। गणित विषय में नंदिनी श्रीधर और सागर सेन ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं एफ.आई.टी. विषय में गौरी तिवारी और प्रांशु पटेल ने भी 100 में से 100 अंक अर्जित कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रमाणित किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.पी. कुर्मवंशी ने इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि"यह हमारे विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अटूट समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इन उपलब्धियों ने डीएवी ज्ञानोदय विद्या मंदिर के लिए उत्कृष्टता का एक नया मानक स्थापित किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये छात्र भविष्य में भी इसी तरह सफलता की ऊंचाइयों को छुएंगे।"
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं हाइडलवर्ग कंपनी के प्रबंधक श्री सुरेश दुबे जी एवं सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री एस.के. सिन्हा जी ने इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि डीएवी के होनहारों ने पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

10
691 views

Comment