logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानिकपुर में दर्दनाक हादसा, गंगा में नहाते समय 8 वर्षीय मासूम डूबा

मानिकपुर (प्रतापगढ़): मानिकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहाबाद गंगा घाट पर आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक 8 वर्षीय बालक नदी में डूब गया। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।



​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1:00 से 2:00 बजे के बीच मोहम्मद सुफियान (उम्र 8 वर्ष), पुत्र मोहम्मद इरशाद, निवासी पुरे अलीनकी, शाहाबाद घाट पर गंगा स्नान के लिए गया था। नहाते समय बालक का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, मासूम पानी की तेज धारा में ओझल हो गया।



​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुँचा। लापता बालक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है, जो लगातार नदी की लहरों में मासूम को ढूँढने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी घाट पर तैनात हैं।

हादसे की खबर मिलते ही घाट पर भारी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग एकत्र हो गए हैं।

समाचार लिखे जाने तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी सक्रियता से चलाया जा रहा है।

​परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी के गहरे जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतें।

0
0 views

Comment