logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संस्कार, शिक्षा और सादगी की प्रतीक थीं छोहारा देवी—कृष्णा कुमारी यादव । श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा सम्मान का सैलाब

AIMA मीडिया न्यूज़
खगड़िया 19 अप्रैल।
सदर प्रखंड अंतर्गत रहीमपुर उत्तरी पंचायत के कुम्हरचक्की गांव में स्वर्गीय छोहारा देवी की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भावपूर्ण वातावरण में किया गया। वे जेएनकेटी इंटर विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक रामसागर यादव की पूज्य माता थीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
श्रद्धांजलि सभा में जिला परिषद अध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव, पूर्व विधायक छत्रपति यादव, नगर परिषद सभापति अर्चना कुमारी तथा जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री सहित अन्य अतिथियों ने छोहारा देवी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि छोहारा देवी का जीवन सादगी, त्याग और उच्च संस्कारों का अनुपम उदाहरण था। उन्होंने परिवार और समाज में शिक्षा के महत्व को सदैव प्राथमिकता दी। उनके संस्कारों का ही परिणाम है कि उनके पुत्र और पौत्र आज कुशल शिक्षक बनकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

सभा में उपस्थित लोगों ने उन्हें “मां सरस्वती की साकार स्वरूप” बताते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। अंत में सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अभिनंदन कुमार,सचिव सूर्य नारायण यादव,मो0मासुम, भाजपा नेता सुनील चौधरी, सेवा निवृत शिक्षक रामसागर यादव,शिक्षकों में प्रभाष कुमार,विभाष कुमार, व्याख्याता सुमित कुमार, प्रधानाध्यापक प्रशांत आनंद आदि अनेकों प्रबुद्ध जन उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

18
1460 views

Comment