logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मखाना विकास परियोजना का वृहद जागरूकता अभियान 2025-26

बाराबंकी कृषि विज्ञान केंद्र ॥, कटिया, सीतापुर द्वारा मखाना किसानों व उद्यमियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राहरामऊ धनकुट्टी सेठ हाजी मतलूब के मछली पालन केंद्र पर सफल आयोजन किया गया।
- मखाना की आधुनिक उत्पादन तकनीक
- प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन
- उद्यमिता विकास एवं मार्केटिंग
- सरकारी योजनाओं की जानकारीमखाना उत्पादन से उद्यमिता तक" - KVK कटिया, बाराबंकी में एक दिवसीय प्रशिक्षण से किसानों को मिली नई दिशा *बाराबंकी, 19 अप्रैल 2026*: कृषि विज्ञान केंद्र ॥, कटिया, सीतापुर द्वारा "मखाना उत्पादन से उद्यमिता तक" विषय पर वृहद जागरूकता अभियान 2025-26 के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के प्रायोजक राष्ट्रीय मखाना बोर्ड रहे, जबकि तकनीकी समन्वयन उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, लखनऊ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मखाना की वैज्ञानिक खेती, उन्नत किस्में, तालाब प्रबंधन, कटाई उपरांत प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। किसानों को मखाना से पॉपिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग के माध्यम से उद्यमिता स्थापित करने के गुर सिखाए गए। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि मखाना अब केवल परंपरागत फसल नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और सब्सिडी की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी गई। इस मौके पर नियाज़ अहमद प्रधान, मतलूब अहमद आदि लोग मौजूद रहे

सतीश शर्मा की रिपोर्ट बाराबंकी

0
349 views

Comment