logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आकोली निवासी सुरेश कुमार भील ने किया शानदार प्रदर्शन, 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान और भाला फेंक में राज्य स्तरीय चयन


जालोर(दलपतसिंह भायल) आकोली निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुरेश कुमार भील ने खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जालोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सुरेश कुमार भील ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर न केवल लंबी दूरी की दौड़ में शानदार सफलता हासिल की, बल्कि भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय चयन प्राप्त किया है। अब वे राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस उपलब्धि पर आकोली सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि सुरेश आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।
इस संबंध में जानकारी ईश्वरसिंह राठौड़ ने दी।

34
1374 views

Comment