logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विकासनगर अग्निकांड पीड़ित परिवारों को मिला भोजनः इंडियन हेल्पलाइन सोसाइटी ने बांटे छोले-चावल, दिया भावनात्मक सहारा

लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित बृज की रसोई ने रविवार को विकासनगर अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच छोले-चावल का वितरण किया। यह सेवा उन परिवारों तक पहुँची, जिन्होंने हाल ही में आग की घटना में अपना सब कुछ खो दिया था।

संस्था के सदस्य संजय श्रीवास्तव ने बताया कि यह सेवा उन परिवारों के लिए थी, जिन्होंने एक ही पल में अपना सब कुछ गंवा दिया। अनुराग दुबे ने कहा कि स्वयंसेवकों ने भोजन वितरण के साथ-साथ पीड़ितों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

आशीष श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस सेवा में लगभग 2000 जरूरतमंदों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। यह सहयोग उनके लिए कठिन समय में एक महत्वपूर्ण सहायता साबित हुआ।

संस्थापक विपिन शर्मा ने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विकासनगर में जिन परिवारों ने अपना घर, सामान और यादें खो दीं, उनके लिए यह एक बड़ी त्रासदी है। संस्था का उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि पीड़ित इस कठिन घड़ी में अकेले न हों।
विपिन शर्मा ने दोहराया कि इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी हर संभव रूप में पीड़ितों के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें सहायता प्रदान करेगी।

इस सेवा कार्य में सी.एच. तिवारी, जालिम सिंह, संजय श्रीवास्तव, विकास पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, विशाल सक्सेना, अखिलेश सिंह, गोविन्द सिंह, ध्रुव सक्सेना, सविता निगम, गीता प्रजापति, सरस्वती विश्वास और शीला सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की।

2
248 views

Comment