logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चकिया-चंदौली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा सीमेंटलदे डीसीएम और बुलेट की टक्कर में पूर्व सैनिक की मौत।


चंदौली। चकिया-चंदौली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: सीमेंट लदे डीसीएम और बुलेट की टक्कर में पूर्व सैनिक की मौत
चंदौली । चकिया-चंदौली मार्ग पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। यह दुर्घटना फतेपुर खुर्द गांव के पास उस समय हुई, जब सीमेंट से लदी एक डीसीएम और सामने से आ रही बुलेट की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
मृतक की पहचान राजेश यादव (45 वर्ष), निवासी महमदपुर, कैथवलिया, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक थे और रिटायरमेंट के बाद नौगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह वह नौगढ़ से ड्यूटी समाप्त कर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल राजेश यादव को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना में शामिल वाहन को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

23
1996 views
1 shares

Comment