logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीधी जिले के पथरौला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनिहा में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पनिहा गांव में फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

सीधी जिले के पथरौला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनिहा में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पथरौला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

विवेचना जारी,

पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

क्षेत्र में चर्चा का माहौल, पुलिस जुटी सच्चाई सामने लाने में

✍️ देव कुमार

1
133 views

Comment