logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रोलिफिक पेपर मिल में लगी भीषण आग को फायर यूनिट की टीम द्वारा बुझाया गया।

काशीपुर:-आज दिनांक 19.4.2026 को समय 11:30 बजे पीएफटी सेट के माध्यम से *फायर स्टेशन काशीपुर* को सूचना प्राप्त हुई की *प्रोलिफिक पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड अलीगंज रोड* काशीपुर में फैक्ट्री के वेस्ट पेपर यार्ड में आग लगी है सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन काशीपुर से *अग्निशमन अधिकारी श्री श्याम सिंह* के दिशा निर्देशनमें मे 01 फायर यूनिट उक्त घटना स्थल के लिए रवाना हुई,घटनास्थल पहुंचकर देखा कि आग फैक्ट्री के वेस्ट पेपर यार्ड में लगी थी जो तेजी से विकराल रूप में फैल रही थी पूर्व से ही बहल पेपर मिल फैक्ट्री की फायर टेंडर यूनिट आग पर कार्य कर रही थी त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर यूनिट काशीपुर द्वारा मोटर फायर इंजन से एक होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर आग को बुझाना आरंभ किया तथा बहल पेपर मिल फायर टेंडर यूनिट व काशीपुर फायर यूनिट द्वारा संयुक्त रूप से आग को बुझाना आरंभ किया गया।आग पर लगातार *06 घंटे* अग्निशमन कार्य कर व जे०सी०बी मशीन की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग से लगभग *500-600* टन वेस्ट पेपर्स की क्षती हुई।आग से कोई मानवीय जनहानि नहीं हुई।

फायर यूनिट में सम्मिलित कर्मचारी निम्नलिखित है-
चालक सुमित पवार, फायरमैन कृपाल सिंह,फायरमैन बलवंत तोमकयाल,फायरवूमेन रजनी,
फायर वूमेन ज्योति।

9
402 views

Comment