logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पांकी में साजन ऑटोमोबाइल (ई-रिक्शा) का शुभारंभ, प्रमुख पंचम प्रसाद ने किया उद्घाटन

पांकी : पांकी थाना रोड स्थित किसान जल के समीप साजन ऑटोमोबाइल (ई-रिक्शा) सेल एंड सर्विस सेंटर का विधिवत शुभारंभ प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सेंटर के प्रोपराइटर साजन कुमार ने बताया कि यहां टेरा मोटर्स के ई-रिक्शा की बिक्री के साथ-साथ सर्विस की भी पूरी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ग्राहकों की सुविधा के लिए फाइनेंस की व्यवस्था भी की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें।


उद्घाटन समारोह में पंचायत समिति सदस्य मिथलेश यादव, समाजसेवी पप्पू कुमार यादव, जिला स्तर के ई-रिक्शा ऑटोमोबाइल प्रतिनिधि संतोष कुमार, राहुल कुमार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के रोजगार और परिवहन सुविधा के लिए उपयोगी बताया।

0
0 views

Comment