logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मढ़ी परिसर में खुरापात! रात में स्तंभ उखाड़े, गांव में भड़का आक्रोश

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। थाना क्षेत्र के चिटौली गांव में शनिवार देर रात खुरापाती तत्वों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए मढ़ी परिसर में लगे सीमेंट के स्तंभ उखाड़ने और तोड़ने की कोशिश की। सुबह घटना का पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।
बताया जाता है कि गांव स्थित शिव मंदिर (गंगा मईया मढ़ी) का इन दिनों जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। मंदिर परिसर और बाहर की खाली जमीन को सुरक्षित रखने के लिए हाल ही में सीमेंट के स्तंभ लगाए गए थे। आरोप है कि 18 अप्रैल की देर रात कुछ अज्ञात खुरापाती व नशेड़ी तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की नीयत से कई स्तंभों को तोड़ दिया और कुछ को उखाड़ने का प्रयास किया।
रविवार सुबह जब ग्रामीण मढ़ी पहुंचे तो टूटे और उखड़े स्तंभ देखकर भड़क उठे। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और नाराजगी जताने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि यह हरकत गांव की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की साजिश है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना के समय मढ़ी के पुजारी महंत कन्हैयालाल समेत कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस सतर्कता बरत रही है।

16
769 views

Comment