logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर व्याख्यानमाला आयोजित



निवाली- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड निवाली, जिला बड़वानी द्वारा पद्मश्री स्वर्गीय कांता बहन त्यागी महाविद्यालय, निवाली में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यानमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कन्हैयालाल सिसोदिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चतर सिंह पटेल, नगर परिषद निवाली के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी तथा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड निवाली के ब्लॉक समन्वयक आप सिंह चौहान मौजूद रहे। मुख्य वक्ता के रूप में चतर सिंह गहलोत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि कन्हैयालाल सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा, समानता, संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय के माध्यम से देश को नई दिशा प्रदान की। युवाओं को बाबा साहब के विचारों को अपनाकर शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

नगर परिषद निवाली के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी ने कहा कि युवाओं को समाजहित समानता, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा और सेवा भाव अपनाने का संदेश दिया।

मुख्य वक्ता चतर सिंह गहलोत ने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना एवं जनसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर देश के महान विद्वानों में से एक थे और उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश-विदेश में भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने छुआछूत, जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी। ऐसे महान व्यक्तित्व को सदैव सम्मानपूर्वक नमन करना चाहिए।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था से सेक्टर प्रभारी सुवालाल चौहान, रामलाल सोलंकी, सरवत ब्राह्मणे, सरदार डावर, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के मेंटर्स राकेश चौहान, आनंद खोटे, संतोष सेनानी, निराम तरोले, नरसिंह सोलंकी तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मेंटर्स राकेश चौहान द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

निवाली से मधुकर अहीरे की रिपोर्ट

0
0 views

Comment