logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अज्ञात कारणों से 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

औरैया के अजीतमल तहसील के अंतर्गत मौजा मिश्रपुर,मनसुखपुर और कस्बा जाना में खेतों में आग लगने से करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। रविवार दोपहर लगभग 1:00 बजे अज्ञात कारणों से लगी इस आग पर फायर ब्रिगेड और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काबू पाया।

यह घटना रविवार दोपहर मिश्रपुर के खेतों में हुई। दोपहर का समय होने के कारण खेत में काम कर रहे ग्रामीण अपने घरों पर आराम कर रहे थे। जब तक ग्रामीणों को आग लगने की जानकारी मिली, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।

ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड, कोतवाल ललितेश त्रिपाठी और मुरादगंज चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तेज हवा और नहर की पटरी से खेतों की दूरी के कारण फायर ब्रिगेड का वाहन खेत में फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने धक्का देकर आगे पहुंचाया। टीम और ग्रामीणों के साथ मिलकर पानी के पाइप को आग तक पहुंचाया। इसी बीच, फायर ब्रिगेड वाहन का पानी खत्म हो गया, जिसके बाद दूसरा वाहन बुलाना पड़ा। आग पर काबू पाने तक मिश्रपुर निवासी नीतू, प्रताप सिंह, अमित कुमार, छोटे सिंह, मनसुखपुर निवासी रियाजउद्दीन, रईस खान, नौशाद, सिंह और विनय सहित अन्य ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मदद की वहीं राजस्व विभाग की ओर से उक्त मौजों के लेखापाल योगेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं कि किन किन किसानों का नुकसान हुआ है जिससे सरकार आर्थिक मदद की जा सके

1
799 views

Comment