logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

माँ के लिए शानदार प्रेरणा भरा हुआ संदेश

`माँ का आँचल`

घुटनों से रेंगते-रेंगते,
जब पैरों पर खड़ा हुआ,
तेरी ममता की छांव में,
जाने कब मैं बड़ा हुआ।

काला टीका, दूध की कटोरी,
वो लोरी गाकर सुलाना,
मेरे रोने पर तेरा रो देना,
और हर ज़िद को मुस्कुराकर मानना।

दुनिया की भीड़ में जब,
खुद को तन्हा पाता हूँ,
तेरी दी हुई दुआओं में,
मैं सुकून का दरिया पाता हूँ।

भगवान तो नहीं देखा मैंने,
पर उसकी सूरत देखी है,
हाँ, मैंने अपनी माँ में ही,
जन्नत की मूरत देखी है।

Only one like for मां ❤️

0
555 views

Comment