चंदौली जनपद के पईं और कजहरा गांव के गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग*
*चंदौली जनपद के पईं और कजहरा गांव के गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग* चंदौली जनपद के पईं और कजहरा गांव के गेहूं के खेतों में भीषण आग लग जाने के कारण ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। आसपास के गांव के ग्रामीणों ने अपने-अपने तरीके से आग को बुझाने का प्रयास किया इसी बीच लोगों ने फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी जिससे दमकल की एक छोटी सी गाड़ी जिसमें मात्र 400 लीटर पानी रहा होगा मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में उसने अपना योगदान तो किया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि वह रुकने का नाम नहीं ले रही थी यह आग जब गांव की तरफ बढ़ने लगी तब लोगों में और भी बेचैनी बढ़ गई मौके पर सैयदराजा विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी पहुंच गए और फायर ब्रिगेड की उसे छोटी गाड़ी को देखकर उन्होंने काफी रोश जताया और कहा कि इतनी बड़ी आग को बुझाने के लिए यह गाड़ी नाकाफी है । इधर प्रशासन ने गांव में दिन में बिजली न देने के लिए जो फैसला लिया है उसे हम ठीक तो कह सकते हैं लेकिन यह आग फिर भी लग रही है जो ग्रामीणों की चिंता का विषय बनती जा रही है। प्रशासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि किसानों की फसल इस तरह आग के हवाले न हो।