पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पहुंचे महुलिया, शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढाढस; कहा— "हर संभव मदद के लिए साथ खड़ा हूँ"
पुलिस प्रशासन से की सहानुभूति पूर्वक कार्य करने की अपील
गढ़वा : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर रविवार को महुलिया गांव पहुंचे। वहां श्री ठाकुर सड़क दुर्घटना में मृत अखिलेश राम व राहुल चौधरी के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वे पीड़ित परिवारों के साथ हमेशा खड़े हैं। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद किया जाएगा। सरकारी प्रावधान के अनुरूप सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।पूर्व मंत्री
श्री ठाकुर ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि इस दर्दनाक घटना से पूरा गांव मर्माहत है। दुख की इस घड़ी में प्रशासन कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे गांव को न दे। इस मामले में प्रशासन दमनकारी नीति नहीं अपनाए, बल्कि प्रशासन पुरे मामले में सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए कार्य करे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि विषम परिस्थिति में लोगों को धैर्य एवं संयम पूर्वक काम करना चाहिए। तत्पश्चात श्री ठाकुर महुपी गांव पहुंचे। वहां उज्ज्वल चौबे एवं वीरेंद्र चौबे के घर पहुंच कर पीड़ित परिवारों से
मुलाकात किया। दुख की घड़ी में परिजनों को आश्वासन देते हुए ढाढस बंधाया। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे, जवाहर पासवान, जिला सचिव शरीफ अंसारी, चंदन पासवान, फुजैल अहमद, संजय कांस्यकर, मुखिया वीरेंद्र राम, अजय ठाकुर, ओम सिंह, सन्नी चंद्रवंशी, सुमित पाल, पूर्व मुखिया श्रिनिवास, गुंजन धर दुबे, शुभम गुप्ता, रवि राउत सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।