logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी| बाल विवाह रोकने जाने हेतु अक्षय तृतीया पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाया गया जन-जागरूकता अभियान।

*अक्षय तृतीया पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत चलाया गया जन-जागरूकता अभियान*
_____________________________ आज दिनांक 19.04.2026 को जनपद अमेठी में उपजिलाधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री नीतेश राज महोदय के निर्देशन के मार्गदर्शन में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन एवं वन स्टॉप की टीम द्वारा पं0 दीन दयाल राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कालेज असैदापुर गौरीगंज में अक्षय तृतीया के अवसर पर ज्यादा बाल विवाह होने की संभावना को खत्म करने के लिए बाल विवाह के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में बाल विवाह को ना- बाल विवाह के दंड व अपराध बताते हुए जागरूक किया गया और कहीं भी विवाह की जानकारी मिलने पर 1098 नंबर डायल करने की कहा गया तथा बाल विवाह न होने देने और इसकी जानकारी मिलने पर टोल फ्री नंबर में सूचना देने की शपथ दिलाई गई। साथ ही साथ महिला कल्याण विभाग की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ,स्पॉन्सरशिप योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना, टोल फ्री नंबर आदि की जानकारी दी गई। अभियान में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन की टीम से डीएमसी ऋषि कुमार,जेंडर स्पेशलिस्ट राकेश कुमार यादव , वन स्टॉप सेन्टर स्टॉप केशवर्कर ममता यादव सहित अन्य लोग उपस्थिति थे।

7
1953 views

Comment