logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गढ़वा को मिला नया नेतृत्व: अनन्य मित्तल बने 34वें उपायुक्त, विकास योजनाओं में तेजी का दिया भरोसा

गढ़वा: गढ़वा जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। श्री मित्तल ने जिले के 34वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण करते हुए पूर्व उपायुक्त दिनेश यादव से जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण के साथ ही उन्होंने स्पष्ट संकेत दे दिया कि अब जिले में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी। नवपदस्थापित उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि जिले में चल रही सभी विकास योजनाओं की गहन समीक्षा कर उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभुक तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर समन्वय के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
नए उपायुक्त के पदभार संभालने से जिले में प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है

3
563 views

Comment