logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रानीपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

मऊरानीपुर झांसी - मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले नगर रानीपुर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा बुन्देलखण्ड प्रभारी बसपा लालाराम अहिरवार जी के नेतृत्व में लुहरगाँव, से रानीपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर निकाली गई भव्य रैली ने पूरे क्षेत्र को जय भीम और बाबा साहेब अमर रहें के नारों से गुंजायमान कर दिया!

यह ऐतिहासिक रैली देवरी स्थित काली माता मन्दिर से प्रारम्भ होकर —

📍 काली माता मन्दिर, देवरी
📍 बाजार
📍 संतोषी माता
📍 गंज
📍 नझाई बाजार
📍 मानस मंच
📍 बस स्टैंड

— इन सभी स्थानों से होते हुए गुज़री। जहाँ-जहाँ से यह रैली निकली, वहाँ-वहाँ जनसैलाब उमड़ पड़ा। गलियाँ, चौराहे, बाजार — हर जगह एक ही आवाज़ —

जय भीम! जय भीम! जय भीम! 🔥
बाबा साहेब अमर रहें! अमर रहें! 🐘
साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण वीर बबली ने अपने संबोधन में कहा कि
बाबा साहेब ने हमें संविधान दिया, अधिकार दिए, सम्मान दिया। आज लुहरगाँव और रानीपुर की जनता ने इस रैली के ज़रिए साबित कर दिया कि उनके विचार और उनका मिशन आज भी हमारे दिलों में ज़िंदा है! शोभायात्रा के दौरान अखंड दिनकर, प्रेमनारायण, मातादीन, मुन्ना, आनंद मंगल विकाश अहिरवार , श्रेयांश दिनकर , हेमंत कुमार, प्रदीप कुमार साथ ही सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

3
887 views

Comment