logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

काशी में डॉक्टर के लैपटॉप से मिला आतंकी कनेक्शन

*काशी में डॉक्टर के लैपटॉप से मिला आतंकी कनेक्शन:*
बेटा करता था चैटिंग, ATS ने 7 घंटे खंगाले मोबाइल-बैंक अकाउंट
वाराणसी के पठानी टोला इलाके के आदमपुर में आतंकियों को फंडिंग करने वाले डॉक्टर आरिफ अंसारी के घर पर यूपी-मुंबई ATS और इंटेलिजेंस ब्यूरो ने छापेमारी की। टीम मंगलवार दोपहर डॉक्टर के घर पहुंची। उसके मोबाइल-लैपटॉप और प्रिंटर को कब्जे में लिया। इसके बाद डॉक्टर के घरवालों और बेटे अबु बकर से पूछताछ की। टीम करीब 7 घंटे तक डॉक्टर के घर में रही। जाते समय टीम मोबाइल, लैपटॉप और प्रिंटर भी साथ ले गई है। वहीं, डॉक्टर के बैंक अकाउंट की डिटेल में लाखों रुपए के टर्नओवर का पता चला है। साथ ही डॉक्टर का पाकिस्तानी लोगों और कश्मीर के संगठनों से कनेक्शन भी मिला है।वह कई संदिग्धों के टच में है। उन लोगों के नंबर डॉक्टर के फोन में सेव मिले हैं। रेड के दौरान डॉक्टर के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। इस कार्रवाई के पीछे लखनऊ में पकड़े 4 आतंकियों से मिला इनपुट बताया जा रहा है।डाक्टर आरिफ अंसारी बाल रोग विशेषज्ञ है जो हाजरा हॉस्पिटल चलाता है पत्नी इसी इसी हॉस्पिटल में गयोजनोलिस्ट है बेटाअबु बकर नीट की तैयारी कर रहा है

23
2404 views

Comment