logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा-2026 का हुआ भव्य आगाज

संवाददाता -भानु प्रसाद कुनियाल

उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध धाम श्री यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट आज 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभमुहूर्त पर खुल गए हैं। देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा-2026 का भव्य शुभारंभ हो गया है, कपाटोद्घाटन के अवसर पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा एवं यमुना जा के दर्शन किये गये हैं।

मां गंगा की उत्सव डोली जलसा के साथ कल मंगलवार को अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव से प्रस्थान तथा रात्रि विश्राम भैरोघाटी में करने के उपरांत आज प्रातः गंगोत्री पहुंची। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

वहीं मां यमुना जी की डोली आज प्रातः अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली(खुशीमठ) से शनिदेव महाराज की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम पहुंची। श्री यमुनोत्री धाम पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा अक्षय तृतीया के अभिजीत मुहूर्त अपराह्न 12 बजकर 35 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

इस शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम पर मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, विधायक गंगोत्री श्री सुरेश चौहान, जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, एस0डी0एम0 भटवाडी शालिनी नेगी, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक रविकांत सेमवाल, प्रभारी निराक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर, प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल, चौकी प्रभारी गंगोत्री प्रमोद उनियाल सहित अन्य अधिकारी कर्म0गण, गणमान्य लोग, मन्दिर समिति गंगोत्री के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।

वहीं यमुनोत्री धाम पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शांतनु परासर, उप जिलाधाकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक बडकोट सुभाष चन्द्र, निरीक्षक लाखन सिंह, श्री देवेन्द्र असवाल, चौकी प्रभारी यमुनोत्री नवीन बिजल्वाण सहित अन्य अधिकारी कर्म0गण, गणमान्य लोग, मन्दिर समिति यमुनोत्री के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।

15
807 views
1 shares

Comment