शाजापुर में गर्मी का प्रकोप, सुनी पड़ी सड़के तापमान 41 डिग्री पहुंचा
शाजापुर जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है रविवार सुबह से तेज धूप और गर्म हवा के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ है दोपहर 12:00 के बाद स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग आवश्यक कार्य के अलावा घरो से बाहर नहीं निकलने से बच रहे है बाजारो और सड़कों पर सन्नाटा बना रहता है तेज धूप और लू के कारण दो पहिया वाहनों के चलको को विशेष परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है धूप से बचने के लिए गमछा चश्मा और टोपी का उपयोग कर रहे हैं अभी 3 बजे का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है