साइबर हेल्पलाइन रिसिया ने ठगी के शिकार हुए आदमी को पूरा पैसा वापस दिलवाया कड़ी मशक्कत करके
प्रेस नोट
थाना रिसिया, जनपद बहराइच
दिनांक: 16.04.2026
* *थाना रिसिया की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा साइबर ठगी का शिकार हुये व्यक्ति को संपूर्ण धनराशि ₹16.696/- वापस कराया गया।*
थाना रिसिया क्षेत्रांतर्गत निवासी सुरेश कुमार पुत्र रविकल राम, निवासी ग्राम डिहवा, थाना रिसिया, जनपद बहराइच द्वारा ऑनलाइन माध्यम से कार बीमा कराने हेतु आवेदन किया गया था। इस दौरान उनके खाते से ₹16,696/- की धनराशि कट गई, परंतु बीमा पॉलिसी जारी नहीं हुई। इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई तथा NCRP पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत पंजीकृत की गई ।
शिकायत प्राप्त होने पर थाना रिसिया की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप आवेदक की संपूर्ण धनराशि ₹16,696/- सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
साइबर हेल्प डेस्क टीम:
1. उ0नि0 श्री अमितेंद्र सिंह
2. क0आ0 विवेक कुमार यादव
3. का0 उमेश कुमार