logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उप मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, शिक्षा को बताया समाज की ताकत

जयपुर में 18 अप्रैल 2026 को बैरवा शिक्षा प्रचार एवं सहायतार्थ समिति द्वारा संचालित छात्रावास की तृतीय मंजिल का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एस के बैरवा ने की। समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा और पूर्व संसदीय सचिव लक्ष्मी नारायण बैरवा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अम्बेडकर और महर्षि बालीनाथ के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद समिति महामंत्री हरिराम नागरवाल ने छात्रावास की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 से अब तक सैकड़ों विद्यार्थी यहां से निकलकर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर चुके हैं। वर्तमान में भी 60 से अधिक छात्र यहां अध्ययनरत हैं।
भामाशाहों और सहयोगियों का हुआ सम्मान समारोह में छात्रावास निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों और समिति पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने उन्हें माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही सवाई माधोपुर की नवोदित गायिका रानी बैरवा को उप मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 5 लाख रुपये के संगीत उपकरण भेंट किए गए।
शिक्षा से भविष्य संवारने पर जोर
डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के छात्रावास विद्यार्थियों के बौद्धिक और चारित्रिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने समिति को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
अतिथियों ने की पहल की सराहना
अन्य अतिथियों ने भी छात्रावास निर्माण कार्य की सराहना की। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने और सहयोग करने की अपील की। समिति अध्यक्ष एस के बैरवा ने अपने संबोधन में टीम के प्रयासों को सराहा और सभी का आभार व्यक्त किया।

3
157 views

Comment