रेलवे स्टेशन पर रैपीडो कैब चालकों ने किया कार्य बहिष्कार, भुगतान पूरा मिलेगा तो करेंगे कार्य, अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगी
राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता
सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर रैपीडो कैब चालकों ने आज कार्य बहिष्कार कर दिया है। कैब चालकों ने बताया कि न्यूनतम मजदूरी मिले तो कैब चालक ड्राइव करे। साथ ही रैपीडो कैब चालकों ने बताया कि राइड एरिया भी बढ़ाया जाए । जिससे राइडरों को आमदनी और पेट्रोल का खर्चा निकल सके। इस दौरान मौके पर रैपिडो कैप्टन शिवम, प्रकाश, सुधीर सिंह, मनोज,राजेश ,अंकेश ,महेश, गणेश आदि मौजूद रहे।