logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज (तिर्वा विधानसभा) कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा क्षेत्र तिर्वा कन्नौज बूथ गठन किया गया

📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज (तिर्वा विधानसभा)
कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर हरीपुर में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। माननीय कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार बूथ स्तर पर नए संगठन का गठन किया गया, जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ को और मजबूत किया जा सके।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बसपा के कानपुर मंडल प्रभारी सतेंद्र भारती जी, तिर्वा विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह दोहरे जी, सेक्टर अध्यक्ष अमित कुमार जी तथा जिला पंचायत वार्ड नंबर 27 के प्रत्याशी अजीत सिंह आजाद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ काम करने का आह्वान किया।
🎤 संवाददाता: अमित कुमार
AIMA Media Kannauj

30
6786 views

Comment