logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गंगा एक्सप्रेसवे से यूपी की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, 29 को पीएम करेंगे उदघाटन

*लखनऊ*
उत्तर प्रदेश की बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना का लोकार्पण 29 अप्रैल को होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मेगा परियोजना का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे से राज्य की कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक बनाया गया है, जिससे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन आसान होगा।
परियोजना के जरिए हापुड़ , बुलंदशहर , अमरोहा , संभल , बदायूं, शाहजहांपुर , हरदोई , उन्नाव और रायबरेली जैसे जनपद सीधे जुड़ेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश की सबसे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में माना जा रहा है, जिससे व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। 29 अप्रैल को पीएम मोदी हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उदघाटन करेंगे।

*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई *

1
776 views

Comment