प्रोजेक्ट स्नेह एवं सी एल गुप्ता नेत्र संस्थान के तत्वाधान में विकलांग प्रमाण पत्र बनाने के शिविर का किया गया आयोजन।
मुरादाबाद। प्रोजेक्ट स्नेह एवं सी एल गुप्ता नेत्र संस्थान के तत्वाधान में विकलांग प्रमाण पत्र बनाने के शिविर का आयोजन किया गया
इस यू डी आई डी कार्ड कैंप में करीबन 150 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया।
संस्थान की ट्रस्टी श्रीमती शिखा गुप्ता एवं वाइस चेयरपर्सन डॉक्टर आशी खुराना ने दीप प्रज्वलन कर इस कैंप का शुभारंभ किया।
जिला अस्पताल मुरादाबाद के कुशल चिकित्सको द्वारा विकलांग जनों को देखा गया।
दृष्टि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जूही सक्सेना, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वसीम खान, कान नाक गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विपुल कुशवाहा, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धनंजय सक्सेना मौजूद रहे।
डॉक्यूमेंटेशन के कार्य को जिला अस्पताल के कोऑर्डिनेटर कैलाश जी के ने किया
ऑनलाइन पंजीकरण का कार्य शबीना ने किया।
संस्थान की ट्रस्टी श्रीमती शिखा गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि उनके सहयोग से हम गरीबों व असहाय लोगों के लिए 6 कैंपौ का सफलतापूर्वक आयोजन कर चुके है।
संस्था के डायरेक्टर डॉ जी एस तिवारी ने बताया कि संस्था के माध्यम से सभी लाभार्थियों को लाने ले जाने एवं भोजन की सभी सुविधाओं का विशेष रूप से ख्याल रखा जाता है, जिससे किसी भी लाभार्थी को किसी भी प्रकार की परेशानी का अनुभव न करना पड़े इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एल वी ए डिपार्टमेंट के हेड हिमांशु एवं आसमा का विशेष सहयोग रहा इस कैंप के आयोजन में गरिमा सिंह, प्रभा शोत्रिय,सुधा कुमारी, शोभा चौधरी, नेहा, डी पी सिंह एवं अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आइमा मीडिया संवाददाता