धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दुबई से लाया गया प्रिंस खान गैंग का ‘मेजर’ गिरफ्तार, कोलकाता एयरपोर्ट पर दबोचा गया
#धनबाद/कोलकाता : संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के करीबी सहयोगी सैफी उर्फ ‘मेजर’ को दुबई से भारत लाए जाने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं।