logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का विधिवत शुभारंभ भोपाल से ओरछा-चंदेरी के बीच हेली पर्यटन सेवा शुरू: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा" के नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी इस अवसर पर
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच को आसान बनाना है, ताकि अधिक से अधिक यात्री इस सेवा का लाभ लेकर मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें। उन्होंने लोगों से इस सेवा का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील भी की।

भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शुरू की गई इस सेवा को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि हेली पर्यटन सेवा से श्रद्धालुओं को न केवल सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा

3
349 views

Comment