भोजपुरी फिल्म सोच बहू की में निभा रहा मुख्य अभिनेता का किरदार हिंद गौरव दर्जनों भोजपूरी फिल्मों एवं धारावाहिक में निभा चुके हैं अहम किरदार
कृष्णा शर्मा
रसड़ा (बलिया) : भोजपुरी गीत एवं फिल्मों में जो मिठास, ममता तथा सजीवता होती है उसके बदौलत भोजपुरी फिल्में आज विश्व पटल पर एक अमिट छाप छोड़ने में सफल हो रही हैं। भोजपुरी फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता के कारण फिल्म निर्माताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल को अपना कार्य क्षेत्र बनाना शुरू कर दिया है और शीघ्र ही कई फिल्मों में पूर्वांचल को राष्ट्र स्तर पर पहुंचाने में सफल साबित होंगी। उपर्युक्त बातें श्री जगरनाथ एंड श्रीमती सुमित्रा देवी प्रस्तुत भीखा साहेब फिल्मस कंपनी के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म सोच बहू की के निर्माता एवं मुख्य अभिनेता बलिया जनपद के रसड़ा निवासी हिंद गौरव ने रसड़ा प्रवास के दरम्यान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि फिल्म सोच बहू की शूटिंग लखनऊ सहित पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बाराबंकी आदि स्थानों पर सफलता पूर्वक पूर्ण कर ली गई है और एक माह के अंदर यह फिल्म प्रदेश के सिनेमा घरों में रिलिज होगी। बताया कि इस फिल्म के निर्देशक आमिर सिद्दिकी हैं जबकि अभिनेत्री अंजना सिंह, माधव श्री, विद्या सिंह के अतिरिक्त अभिनेता कुनाल सिंह के साथ-साथ आयुष, सौरव गिरी, प्रीती, शशि मिश्रा, नीरज अमरजीत पटेल का अहम किरदार है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक लड़की शादी होने के बाद भी अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ती और आईएस बनकर घर-परिवार एवं समाज का नाम रोशन करती है। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण को चरितार्थ करने में सफल साबित होगी। रसड़ा के अभिनेता ने बताया कि वह अब तक भोजपुरी फिल्म पिरितिया, कुरूक्षेत्र, सीता, हमार तोहार, हम 420 फिल्मों में भी काम करने के साथ-साथ धारावाहिक अजनवी, मन सुंदर, गरूण, विक्रम बेताल, शक्ति, मैडम सर, श्रीकृष्णा, परमाअवतार में सफल अभिनय कर चुके हैं।