logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Kanpur Breking news.....

कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपनी ही 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों—रिद्धि और सिद्धि—की गला रेतकर हत्या कर दी।
आरोपी शशि रंजन मिश्रा, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पेशे से दवा व्यापारी बताया जा रहा है, ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब उसकी पत्नी और 6 साल का बेटा उसी कमरे में सो रहे थे। हैरानी की बात ये है कि उन्हें इस खौफनाक घटना की भनक तक नहीं लगी।
घटना के बाद आरोपी ने खुद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक आरोपी अक्सर शराब के नशे में घर आता था और विवाद करता था। आशंका यह भी जताई जा रही है कि वारदात से पहले परिवार को नींद की गोलियां दी गई हों, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

0
0 views

Comment