logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने 135 बटुकों का यज्ञोपवीत करायाः 24वां सामूहिक संस्कार समारोह अक्षय तृतीया पर आयोजित

लखनऊ, 19 अप्रैल। सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्यरत अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने अक्षय तृतीया के अवसर पर 24वें सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह का आयोजन किया। अलीगंज स्थित नया हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस समारोह में 135 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया।

समारोह का शुभारंभ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी अवस्थी, राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार मिश्र और कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल द्विवेदी ने भगवान परशुराम की स्तुति के साथ किया।

काशीधाम से आचार्य सुरेश चंद्र त्रिपाठी, चित्रकूटधाम से आचार्य अरुण दत्त त्रिपाठी और नैमिषारण्य धाम से पंडित राम नरेश शास्त्री सहित लखनऊ के पंडित हरिहर शास्त्री, पंडित प्रेम प्रकाश द्विवेदी, पंडित संदीप मिश्रा और पंडित गोविंद त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-यज्ञ की प्रक्रिया संपन्न कराई।

यज्ञोपवीत संस्कार में बटुकों को बरुआ खिलाया गया। क्षौर कर्म और स्नान के बाद उन्होंने लंगोटी, मृगछाल, मूंज मेखला और दंड धारण किए। बटुकों ने 'मातां में भिक्षाम् देहिं' का उच्चारण कर अपनी माताओं, बहनों, बुआओं और अन्य संबंधियों से भिक्षा प्राप्त की। रिश्तेदारों ने भिक्षा के साथ मिष्ठान्न और उपहार भी प्रदान किए।
आचार्यों ने बटुकों को गायत्री मंत्र की दीक्षा दी। वैदिक विधि-विधान से संस्कारित होने के बाद, बटुकों ने परिधान और खड़ाऊं पहनकर, दंड धारण कर बैंड बाजे के साथ काशी पढ़ने जाने का प्रतीकात्मक दृश्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंगनाथ पाण्डेय, कान्यकुब्ज सभा से डॉ डी एस शुक्ल, ब्राह्मण परिवार से शिव शंकर अवस्थी, डॉ भानु पांडेय, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा और कान्यकुब्ज मंच से विष्णु पाण्डेय सहित कई गणमान्य नागरिकों ने बटुकों को आशीर्वाद दिया।
अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के मीडिया प्रभारी अर्जुन द्विवेदी ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं लखनऊ जनपद के पदाधिकारियों दया शंकर पाण्डेय, राम कृष्ण. त्रिपाठी, राम कुमार चौबे, कमलेश बाजपेई, विजय दिनेश चन्द्र अवस्थी, शिव कुमार शुक्ला, शैलेन्द्र शुक्ल, चन्द्र प्रकाश मिश्र, गोविन्द मिश्र, कौशिक बनर्जी, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, डॉ शशि मिश्र, डॉ विजय मिश्र, अंजनी कुमार दीक्षित एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया। बटुकों के परिवार व रिश्तेदारों समेत लगभग 2000 लोग सामूहिक भोज में सम्मिलित हुए।

12
822 views

Comment