logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रीमती मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ के 33वें उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2016 बैच की अधिकारी श्रीमती मेघा भारद्वाज ने आज

श्रीमती मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ के 33वें उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2016 बैच की अधिकारी श्रीमती मेघा भारद्वाज ने आज पाकुड़ जिले के 33वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पात्र लाभुकों तक सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित होगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
इस मौके पर उन्होंने जिले के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया।
— Office of Chief Minister, Jharkhand / IPRD Jharkhand

4
572 views

Comment