logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय आत्मगौरव का शाश्वत विजय घोष: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ का शुभारंभ


‘आज लखनऊ से Narendra Modi के मार्गदर्शन एवं Yogi Adityanath के सशक्त नेतृत्व में देश और प्रदेश में प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य निरंतर गति पकड़ रहा है। यह पहल केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि भारतीय पहचान, आत्मसम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक बनती जा रही है। इसी कड़ी में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत आज ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश’ का शुभारंभ किया जा रहा है। यह यात्रा हजारों वर्षों से चली आ रही आस्था, साहस और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है, जिसने तमाम चुनौतियों के बावजूद अपनी विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखा। यह आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। साथ ही, यह नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने और गौरवशाली इतिहास को समझने के लिए प्रेरित करेगा।

📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 19 अप्रैल, 2026
🕓 समय: अपराह्न 4:00 बजे
📍 स्थान: Gomti Nagar Railway Station

यह यात्रा न केवल आस्था का उत्सव है, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक चेतना और आत्मगौरव के पुनर्जागरण का सशक्त प्रतीक भी है।

1
0 views

Comment