logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नशे के खिलाफ़ चलाये जा रहे देश व्यापी अभियान के मद्देनजर भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अनुसंधानकर्ताओं को दिया गया विशेष प्रशिक्षण


NDPS मामलों में उत्कृष्ट अनुसंधान एवं अनुसंधानकर्ताओं को परिपक्व बनाने हेतु आयोजित 2 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन*
भारत सरकार के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ़ चलाये जा रहे देश व्यापी विशेष अभियान के तारतम्य में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के खिलाफ़ लड़ाई इस लड़ाई में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जाकर आमजनों को भी जागरूक किया जा रहा है l

इसी क्रम में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी/कर्मचारियों एवं विवेचको को NDPS के प्रकरणों के अनुसंधान में निपुणता तथा गाइडलाइंस के अनुरूप कार्यवाही करने व कानून के सभी प्रावधानों के तहत अनुसंधान करने हेतु 2 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिससे मादक पदार्थ तस्करों एवं विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाई जा सके एवं समाज को नशे से बचाया जा सके l

प्रशिक्षण सत्र में एडिशनल कमिश्नर श्रीमती मोनिका शुक्ला द्वारा एंटी ड्रग ऑपरेशन एवं NDPS मामलें के इनवेस्टिगेशन में बेहद सावधानी बरतने एवं शासन की गाइडलाइंस अनुरूप कार्य करने हेतु व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया तथा NDPS मामलों से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।
इसी क्रम में डीआईजी लोकायुक्त श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा ट्रायल ऑफ एनडीपीएस केस, एविडेंस कलेक्शन एवं विटनेस, कॉमन मिस्टेक, ई साक्ष्य, कोर्ट पार्ट ऑफ़ view, हाई कोर्ट टी रिप्लाई इत्यादि विषयों विस्तृत पर व्याख्यान दियाl

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्री शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा ड्रग माड्यूल, सिनेरियो, ट्रैफिकिंग एब्यूज एडिक्शन, इफेक्ट अवेयरनेस, डी एडिक्शन, रिहैबिलिटेशन, इफेक्टिव पुलिस एक्शन के संबंध में सारगर्भित एवं व्यावहारिक व्याख्यान एवं प्रशिक्षण दिया गयाl

डीएसपी लोकायुक्त श्री वीरेंद्र सिंह द्वारा इन्वेस्टिगेशन ऑफ एनडीपीएस केस, इंटेलिजेंस सर्च, आइडेंटिफिकेशन ऑफ़ ड्रग्स अरेस्टिंग, मेमोरेंडम, एविडेंस ऑफ एक्सक्यूज, फाइनेंशियल एंड टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन, सीजर कस्टडी, सैंपलिंग, केमिकल एग्जामिनेशन इत्यादि विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया l साथ प्रशिक्षण सत्र में Fsl डॉक्टर श्रीमती लता त्रिपाठी द्वारा टाइप ऑफ़ ड्रग, आइडेंटिफिकेशन, न्यू किट, ड्रग्स क्रिएशन, सिंथेटिक ड्रग्स इत्यादि विषयों पर पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को बेहतर अनुसंधान हेतु सारगर्भित प्रशिक्षण दिया गयाl सम्पूर्ण प्रशिक्षण की रूपरेखा बनाने एवं सफ़ल संचालन में डिप्टी कमिश्नर श्रीमती श्रद्धा तिवारी के मार्गदर्शन में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्रीमती नीतू ठाकुर का विशेष योगदान रहाl साथ ही प्रशिक्षण प्रभारी ASI (m) कमलेश मालवीय ने भी विशेष भूमिका निभाईl

0
0 views

Comment