logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

DM की दो टूक: जनता की शिकायतों में लापरवाही की तो होगी कार्रवाई, भेदभाव बर्दाश्त नहीं।

चंदौली, चकिया तहसील।* संपूर्ण समाधान दिवस पर DM चन्द्र मोहन गर्ग और SP आकाश पटेल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। DM ने सभी विभागीय अफसरों को सख्त हिदायत दी कि हर शिकायत का निस्तारण समय पर और गुणवत्ता के साथ हो। उन्होंने कहा कि शिथिलता बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी।

*मुख्य बातें:*
- *कुल शिकायतें:* 112 आईं, 6 का मौके पर निपटारा हुआ, 2 पर जांच टीम भेजी गई।
- *DM की नाराजगी:* जमीन से जुड़े छोटे मामलों के बार आने पर DM भड़क गए। बोले, "छोटे मामले मेरे पास आ रहे हैं, मतलब आप लोग समय से काम नहीं कर रहे।"
- *पुलिस और राजस्व को निर्देश:* भूमि विवादों में आपसी सहमति से मौके पर जाकर बिना दबाव के निष्पक्ष रिपोर्ट बनाएं।
- *नेटवर्क की समस्या:* वकीलों ने धीमे इंटरनेट से ऑनलाइन काम में दिक्कत बताई। DM ने जल्द समाधान का भरोसा दिया।
- *वरासत मामले:* निर्विवाद वरासत केस तुरंत निपटाने के आदेश।

*मौके पर मौजूद:* CMO, PD DRDA, SDM चकिया, CO, तहसीलदार, बिजली विभाग, कॉपरेटिव, पंचायत राज व बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे।

13
2341 views

Comment