सीपी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से हुआ विद्यारंभ कार्यक्रम, नन्हे बच्चों ने ‘ॐ’ लिखकर की शिक्षा की शुरुआत
फर्रुखाबाद। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में प्ले ग्रुप के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विद्यारंभ कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
प्रभारी प्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने बच्चों से ‘ॐ’ लिखवाकर उनके शैक्षिक जीवन की विधिवत शुरुआत कराई। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं एमडी ज्योत्स्ना अग्रवाल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कार देने की प्रतिबद्धता दोहराई। उपनिदेशक अंजू राजे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और सीखने की रुचि बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्राइमरी विंग इंचार्ज शिवानी दीक्षित ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा, जबकि नेहा मिश्रा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।