logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिजनौर हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांगः पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

बिजनौर में प्रशांत सैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार और समाज में रोष है। घटना को लगभग एक माह बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।

ग्राम हैजरपुर, थाना चांदपुर निवासी सियाराम भारती ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पुत्र प्रशांत सैनी की हत्या के मामले में थाना चांदपुर पुलिस और उच्च अधिकारी जांच में ढिलाई बरत रहे हैं। उन्हें जांच से छेड़छाड़ की भी आशंका है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, न्याय की मांग को लेकर जिले के कई गांवों और शहरों में कैंडल मार्च निकाले जा चुके हैं। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी लगातार बैठकें और प्रदर्शन किए हैं। इसके बावजूद मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

प्रार्थी ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो 22 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यदि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती है, तो आमरण अनशन शुरू करने की बात कही गई है।

पीड़ित पक्ष ने अपनी मांगों में मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी, निष्पक्ष जांच तथा सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

0
0 views

Comment