आमला में वीर दुर्गादास राठौर जी की प्रतिमा का अनावरण आज
आमला नगर में आज, 19 अप्रैल 2026 रविवार को वीर शिरोमणि श्री दुर्गादास जी राठौर की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इतवारी चौक स्थित राठौर मोहल्ला में दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति द्वारा सभी समाजजन एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने की अपील की गई है।
समारोह में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति के साथ ही वीर दुर्गादास जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें माल्यार्पण किया जायगा आमला राठौर समाज के समस्त पदाधिकारी आयोजकों ने नागरिकों और राठौर समाज से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।